उत्तराखंड

चाचा बारिश में मजा आ रहा है?’ सवाल पर मुस्कुराए बुजुर्ग, फिर गौला नदी में लगाई छलांग

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी बिंदुखत्ता से एक दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने रानीबाग पुल से गौला नदी में छलांग लगा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद से व्यक्ति के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर निवासी 65 वर्षीय राम सिंह कोरंगा ने बीते मंगलवार को रानीबाग पुल से उफनती गौला नदी में छलांग लगा दी। बताते चलें नदी में छलांग लगाने से पहले एक अनजान व्यक्ति ने राम सिंह से पूछा था कि चाचा बारिश में क्यों भीग रहे हो आपको मजा आ रहा है बारिश में भीगने से तब उन्होंने हल्की सी मुस्कान दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ देर बाद ही बुजुर्ग ने नदी में छलांग लगा दी। बिंदुखत्ता से बुजुर्ग के परिजन काठगोदाम थाने पहुंचे और वीडियो के आधार पर उनकी पहचान की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक विवाद के बाद राम सिंह मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे घर से निकले थे।

पुलिस की मानें तो जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी वह राम सिंह के गोवा वाले किसी रिश्तेदार के पास पहुंची। इसके बाद उन्होंने तुरंत राम सिंह के परिजनों को घटना की सूचना दी। जांच पड़ताल में सामने आया है कि राम सिंह 1 वर्ष पूर्व अपनी टैक्सी चलाते थे स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उन्हें टैक्सी चलाना छोड़ना पड़ा। 1 वर्ष से वह बेरोजगार थे। राम सिंह के परिवार में उनका एक बेटा अग्निवीर है जबकि दूसरा बेटा निजी कंपनी में कार्यरत है। राम सिंह के आत्मघाती कदम उठाने की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हालांकि किसी ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं और ना ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। राम सिंह का शव आज बुधवार को नदी से बरामद कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button